अशोक दोशी के जन्मोत्सव पर संजीव भटनागर ने किया पत्रिका त्वदीयं वस्तु तुभ्यमेव समर्पये अंक-7 का विमोचन
18 फरवरी 2026 दिन बुधवार को नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान द्वारा संस्थान के सचिव अशोक दोशी के जन्मदिन के शुभअवसर पर उन्हें त्वदीयं वस्तु तुभ्यमेव समर्पये अंक-7 एक नवीन पत्रिका उपहार स्वरूप प्रदान की गई। इस पत्रिका में संस्थान पर चले साप्ताहिक आयोजन में दोशी जी की रचनाओं पर आई हुई समीक्षाओं को स्थान दिया गया है। जिसमें संस्थान के तमाम साहित्यकारो ने अपनी लेखनी चलाकर इस पत्रिका में अपने समीक्षात्मक लेख को संकलित करने में अपना सहयोग प्रदान किया है। इस पत्रिका का संपादन डॉ ओउम् प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में संस्थान की प्रमाणन अधीक्षिका डॉ प्रीती द्विवेदी ने किया। जिनकी मेहनत पत्रिका में साफ दिख रही है। इस पत्रिका का विमोचन वरिष्ठ कवि, साहित्यकार, लेखक संस्थान के महासचिव संजीव भटनागर ने सायं 6.30 बजे लाइव होकर क़िया। साथ ही अपनी शुभकामनाएं मधुरिम स्वर में प्रेषित किया। जन्मदिन के शुभअवसर पर संस्थान से जुड़े तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ अनेक रचनाकारों ने अपनी-अपनी शुभकामनाएं संजीव जी को प्रेषित किये। संस्थान के संस्थापक डॉ. ओउम् प्रकाश मिश्र ने बताया कि यह पत्रिका का-7वाँ अंक है। और इस पत्रिका को संस्थान के पदाधिकारियों के लिए बनाया गया है। जिसमें उनकी रचनाओं पर आई हुई समीक्षाओं को सम्मिलित किया जाता है। संस्थान के कार्यकारी अध्यक्षा डॉ पूर्णिमा पाण्डेय अपनी शुभकामनाओं के साथ विमोचनकर्ता का हौसला बढ़ाती रही। इसके साथ ही संस्थान पर तमाम रचनाकारों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। विमोचन के इस अवसर पर अमिता गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, सरिता सुराना, प्रीती द्विवेदी, राजीव रंजन मिश्र, रूपा माला, शशिकला नायक, गौतम सिंह अनजान, एकता गुप्ता, रंजना बिनानी, सुरेश चंद्र जोशी, अनिल राही, सहित तमाम श्रेष्ठ कवि कवयित्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर मंगलकामनायें प्रेषित किये।