वशिष्ठ रामायण कथा में जगद्गुरु राम भद्राचार्य जी के आशीर्वाद के सानिध्य में स्काउट गाइड

वशिष्ठ रामायण कथा में जगद्गुरु राम भद्राचार्य जी के आशीर्वाद के सानिध्य में स्काउट गाइड

 

बस्ती। वशिष्ठ रामायण कथा का श्रवण पद्म विभूषण श्रीतुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के श्री मुख से गुरु तीर्थ वशिष्ठ आश्रम बढ़नी मिश्र जनपद बस्ती में निरन्तर जारी है, जिला प्रशासन की पहल पर, जिला मुख्यायुक्त/ जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के नेतृत्व में स्काउट गाइड की टीम अनवरत व्यवस्था में योगदान दे रही है और जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी का सानिध्य निरन्तर पाने की आकांक्षाओं में सहयोगी बनी हुई है, लीडर ट्रेनर स्काउट जिला सचिव डॉ कुलदीप सिंह, लीडर ट्रेनर गाइड जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर प्रताप शंकर पाण्डेय, सहायक लीडर ट्रेनर अमरचन्द वर्मा, स्काउट मास्टर बीपी आनन्द, स्काउट मास्टर नंद किशोर चौधरी, स्काउट मास्टर रोहित लाल यादव, ट्रेंनिग कॉउंसर आदर्श मिश्र, विजय कश्यप, जया पाण्डेय, स्काउट मास्टर आरुष श्रीवास्तव, श्रीकृष्ण पाण्डेय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य योगेश कुमार शुक्ल के निर्देश पर विद्यालय के स्काउट अध्यापक के देख रेख में स्कूल के स्काउट टीम की सहभागिता रही।