युवा नेता तेजाजी का जन्मदिन 27 नवंबर को, एकता मैरेज हाल गायघाट में होगा भव्य आयोजन
महादेवा/बस्ती। युवाओं की धड़कन कहे जाने वाले भाजपा युवा नेता तेजाजी का जन्मदिन 27 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर एकता मैरेज हाल, गायघाट में शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक जन्मदिन समारोह का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। कार्यक्रम को लेकर समर्थकों, युवाओं एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है।
भाजपा युवा नेता तेजाजी ने विधानसभा क्षेत्र महादेवा के समस्त नागरिकों, पत्रकार बंधुओं, समाजसेवियों, पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं शुभचिंतकों से समारोह में शामिल होकर अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जन्मदिन उनके लिए केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के साथ आत्मीयता और जुड़ाव को मजबूत करने का माध्यम है।
तेजाजी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से वह लगातार विधानसभा क्षेत्र महादेवा में रहकर लोगों के बीच काम कर रहे हैं। इस दौरान क्षेत्र के हजारों युवाओं का जुड़ाव उनके साथ हुआ है। युवाओं के सहयोग, स्नेह और विश्वास ने उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने का उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि जन्मदिन समारोह में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होने पहुंचेंगे। वहीं, सभी राजनीतिक दलों के नेताओं एवं प्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। तेजा ने उम्मीद जताई कि विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग, पत्रकार, समाजसेवी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में पहुंचकर अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
जन्मदिन समारोह को लेकर समर्थकों में खास उत्साह देखा जा रहा है। तेजा ने सभी लोगों से 27 नवंबर को शाम 5 बजे एकता मैरेज हाल, गायघाट पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने और अपना आशीर्वाद देने का आग्रह किया है।






Views Today : 20367
Who's Online : 11