संस्कृति हमारी धरोहर है: प्रो सुनीता तिवारी

संस्कृति हमारी धरोहर है: प्रो सुनीता तिवारी

 

बस्ती । महिला महाविद्यालय बस्ती के प्रांगण में आज पंडित शिव हर्ष उपाध्याय शैक्षिक सप्ताह समारोह शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने किया, पंडित शिव हर्ष उपाध्याय शैक्षिक सप्ताह के अंतर्गत प्रथम दिवस पर आज नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता तिवारी ने किया इस अवसर पर अपने संबोधन में प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने कहा कि संस्कृति हमारी धरोहर है और इन कार्यक्रमों के माध्यम से हम अपने संस्कृति के धरोहर की रक्षा कर सकते हैl इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की विभिन्न छात्राओं ने मनमोहन लोकगीत एवं लोक नृत्य प्रस्तुत किया l एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान. रिमझिम, उम्मे कुलसुम एवं खुशी,द्वितीय स्थान. नंदिनी, प्रियंका एवं नैंसी तथा तृतीय स्थान. निधि ,सुमन लता एवं आयुषी ने प्राप्त किया तथा सांत्वना पुरस्कार. तान्या पांडे, प्रतिभा शुक्ला ने प्राप्त किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान. उम्मे कुलसुम, द्वितीय स्थान. खुशी,रिमझिम एवं तृतीय स्थान नंदिनी ने प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान. उम्मे कुलसुम, द्वितीय स्थान. नैंसी एवं तृतीय स्थान.सविता ने प्राप्त कियाl

इस कार्यक्रम का आयोजन सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया l मैशअप नृत्य, एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका डॉक्टर नूतन यादव एवं डॉ सुधा त्रिपाठी तथा गायन प्रतियोगिता में डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव,डॉ कमलेश पांडे एवं कुमारी मोनी पांडे ने निभाई कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुधा त्रिपाठी ने किया l इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर सीमा सिंह, डॉक्टर वीना सिंह, डॉ सुहासिनी सिंह, श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमती नेहा परवीन, डॉ प्रियंका मिश्रा, श्रीमती नेहा श्रीवास्तव, श्रीमती पूनम यादव एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण व छात्राएं उपस्थित रहीं ।