रुधौली विधानसभा में चांदनी चौधरी के जनसंपर्क की चर्चा, जनता के बीच गूंज रहा नारा—‘रुधौली करे पुकार, चांदनी चौधरी अबकी बार’
बस्ती। रुधौली विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी पेश कर रहीं चांदनी चौधरी पत्नी मनोज चौधरी लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान को गति दे रही हैं। पिछले कई वर्षों से वह क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में शामिल होती रही हैं। जरूरतमंद, वंचित और गरीब परिवारों की सहायता के लिए भी वह लगातार प्रयासरत रहती हैं। चांदनी चौधरी का कहना है कि लोगों की सेवा करना ही उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को जरूरत पड़ने पर वह यथासंभव उसकी मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं। उनके लिए राजनीति केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझने और सेवा करने का अवसर है। आपको बताते चलें कि चांदनी चौधरी पत्नी मनोज चौधरी लगातार गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद कर रही हैं। क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता भी देखने को मिल रही है। उनके जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों को लेकर समर्थकों के बीच उत्साह की चर्चा है। वहीं, उनके समर्थकों का दावा है कि रुधौली विधानसभा में चांदनी चौधरी को जनता का लगातार समर्थन और लोकप्रियता मिल रही है। समर्थकों के बीच “रुधौली करे पुकार, चांदनी चौधरी अबकी बार” का नारा भी सुनाई दे रहा है। आने वाले समय में रुधौली विधानसभा की राजनीतिक गतिविधियों में उनकी भूमिका किस तरह सामने आती है, यह देखना दिलचस्प होगा।






Views Today : 20365
Who's Online : 11