अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार कीमत लगभग 22 लाख रुपये 

अवैध गांजा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार कीमत लगभग 22 लाख रुपये

 

अम्बेडकर नगर।अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन लखनऊ व पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या के द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी भीटी लक्ष्मीकांत मिश्रा के नेतृत्व में थाना भीटी पुलिस व SOG की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा

 

दिनांक 10/02/2026 को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि महरुआ की ओर से दो गाड़ियों TUV व SWIFT DEZIRE गाड़ी में कुछ लोग अवैध गांजा लेकर कहीं जा रहे है । इस सूचना पर थाना भीटी पुलिस व SOG की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दोनों वाहनो को खजुरी पैट्रोल पम्प के पास रोकने का प्रयास किया गया । वाहन सवार व्यक्ति नहीं रुके बल्कि TUV गाड़ी में बैठे व्यक्तियों द्वारा अपने आपको घिरता देख पुलिस बल पर एक राउण्ड फायर किया गया । वाहन को रोकने के प्रयास में पुलिस बल द्वारा भी एक राउण्ड हवाई फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा वाहन की घेराबन्दी कर SWIFT DEZIRE गाड़ी में सवार तीन नफर अभियुक्त संदीप कुमार राजभर पुत्र स्व0 संतोष कुमार नि0ग्राम मझौवा थाना महाराजगंज जनपद आजमगढ़, सोनू चौहान पुत्र स्व0 रामआसरे चौहान नि0ग्राम मेहरौली थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर,इसरावती पत्नी सोमनाथ नि0ग्राम देवरिया भस्मा थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर को पकड़ लिया गया । TUV गाड़ी में सवार 02 नफर अभियुक्त TUV गाड़ी को छोड़कर गन्ने के खेत के रास्ते भाग गये। पुलिस टीम व नायब तहसीलदार भीटी कोशलकान्त मिश्रा द्वारा वाहनों की तलाशी की गई , जिसमें SWIFT DEZIRE गाड़ी न0 UP65BY7866 से कुल 36 बण्डलो में 37.078 KG अवैध गांजा व TUV गाड़ी UP66R6111 से कुल 06 बण्डलो में 6.004 KG अवैध गांजा बरामद हुआ। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भीटी पर मु0अ0सं0-20/26 धारा-8/20 NDPS ACT व 109(1) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है ।

 

 

 

*

 

 

*विवरण फरार अभियुक्त(TUV गाड़ी सवार )-*

01.राहुल वर्मा पुत्र मयाराम वर्मा नि0ग्राम सिंघवन पुरुषोत्तम पट्टी थाना अहिरौली जनपद अम्बेड़करनगर

02. अर्जुन वर्मा नि0 ग्राम बाला पैकोली थाना अहिरौली जनपद अम्बेड़करनगर

 

 

43.082 किलो (करीब) अवैध गांजा (अन्तर्राष्ट्रीय अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये)

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में

बीरेन्द्र बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना भीटी जनपद अम्बेड़करनगर

उ0नि0 पंकज कुमार

उ0नि0 ब्रह्मप्रकाश श्रीवास्तव

हे0का0 योगेन्द्र सिंह यादव

हे0का0 कृष्ण कुमार यादव

म0हे0का0 मीरा देवी

का0 हरिविष्णु बघेल

का0 रजित सिंह

का0 रामलाल गुप्ता

का0 नवनीत

उ0नि0 विनोद कुमार यादव एसओजी प्रभारी जनपद अम्बेड़करनगर

हे0का0 प्रभात मौर्या एसओजी टीम

हे0का0 उमेश एसओजी टीम

का0 जाकिर खान एसओजी टीम रहे।