नेपालगंज में सम्पन्न हुई नेपाल-भारत बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन की बैठक

नेपालगंज में सम्पन्न हुई नेपाल-भारत बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन की बैठक

बहराइच 12 फरवरी। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा, शांति व्यवस्था एवं प्रभावी समन्वय को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से नेपालगंज, बांके में आयोजित नेपाल-भारत बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेशन मीटिंग सम्पन्न हुई। जिसमें नेपाल राष्ट्र के बांके व बर्दिया तथा भारत के बहराइच जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक का शुभारम्भ दोनो देशों के राष्ट्रगान के गायन से हुआ।

बैठक के दौरान मौजूद अधिकारियों द्वारा सीमा स्तंभों की सुरक्षा और रखरखाव, नो मेन्स लैंड की पवित्रता बनाए रखना, सीमा पर अपराध नियंत्रण के लिए सहयोग और समन्वय, मानव तस्करी, नशीली दवाओं की तस्करी, माल की तस्करी, नकली मुद्रा, अपराध जांच के लिए सहयोग और समन्वय, आपदा प्रबंधन के लिए सहयोग, सूचनाओं का आदान-प्रदान तथा नेपाल में संघीय संसदीय चुनाव 2026 के लिए सहयोग पर चर्चा की गई।

बैठक का शुभारम्भ करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने भारत-नेपाल के ऐतिहासिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि खुली सीमा जो वन से आच्छादित भी है, दोनों देशों के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है, किन्तु सीमा की संवेदनशीलता को देखते हुए सतत निगरानी एवं समन्वित कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, आपराधिक एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के मध्य त्वरित सूचना आदान-प्रदान तंत्र को और अधिक सक्रिय रखने पर बल दिया।

बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब, वन्यजीव एवं अवैध लकड़ी तस्करी तथा मानव तस्करी की रोकथाम के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। दोनों पक्षों द्वारा सीमा से सटे संवेदनशील एवं वन क्षेत्रों में समन्वित एवं सघन गश्त बढ़ाने, रात्रिकालीन पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखने पर सहमति व्यक्त की गई। सीमा शुल्क, वन, पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के मध्य समन्वित कार्रवाई के माध्यम से अवैध व्यापार एवं तस्करी की गतिविधियों पर संयुक्त रूप से अंकुश लगाने का निर्णय लिया गया।

पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह द्वारा सीमा पार से संचालित आपराधिक नेटवर्क के विरुद्ध प्रभावी एवं लक्षित कार्रवाई करने, थाना एवं चौकी स्तर पर नियमित संपर्क बनाए रखने तथा फील्ड स्तर पर सशस्त्र सीमा बल एवं सशस्त्र पुलिस बल के मध्य फ्लैग बैठकें निरंतर आयोजित करने पर बल दिया गया। नेपाल पक्ष के अधिकारियों द्वारा भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन प्रदान किया गया तथा आपात अथवा संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक के दौरान डीएम व एसपी ने नेपाल के अधिकारियों को आश्वस्त किया गया कि नेपाल में आसन्न संघीय संसदीय चुनाव 2026 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने में हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक के अन्त में दोनों देशों के अधिकारियों ने फोटो सेशन में प्रतिभाग किया तथा एक दूसरे को स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

नेपाल साइड से सीडीओ बर्दिया गोगन बहादुर हमल, बांके के दिल कुमार तमंग, एसीडीओ बांके महेश कुमार गुरूंग व पूर्ण बहादुर खत्री व बर्दिया अशोक कुमार भण्डारी, एसपी बर्दिया सरोज पाउडेल व बांके के अंगुर जी.सी., एसपी शस्त्र पुलिस बल बर्दिया दिनेश कुमार महत व बांके के भीम बहादुर चंद, डीआईडी बर्दिया रमेश सिंह दंगा व बांके के हरीश बिष्टा, डीएफओ बर्दिया बिजय राज सुबेदी, वरिष्ठ डीएफओ बांके टंका बहादुर गुरूंग, वार्डेन बर्दिया अशोक कुमार राम, वरिष्ठ संरक्षण अधिकारी बांके बीरेन्द्र प्रसाद कंडेल, मुख्य कस्टम अधिकारी बांके जनार्दन पाउडेल, एएसपी शस्त्र पुलिस बल बांके ईश्वर दंगी छेत्री, डीएसपी शस्त्र पुलिस बल बीएस कम्पनी जमुनहा तीरथ राज न्यूपाने सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इण्डिया साइड से जिलाधिकारी बहराइच अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक आर.एन. सिंह, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट एसडीएम महसी आलोक प्रसाद आईएएस, कमान्डेन्ट 59वीं बटालियन एसएसबी नानपारा कैलाश चन्द्र रमोला व कार्यवाहक कमान्डेन्ट 42वीं बटालियन एसएसबी नानपारा राज रंजन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी, मिहींपुरवा (मोतीपुर) के राम दयाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह, थानाध्यक्ष रूपईडीहा रमेश सिंह रावत सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः