आरसेटी के राज्य निदेशक ने बस्ती आरसेटी का किया औचक निरीक्षण
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) रामपुर बस्ती में उत्तर प्रदेश राज्य के आरसेटी निदेशक श्री दयाशंकर मिश्रा ने आरसेटी बस्ती का निरीक्षण किया एवं आरसेटी परिसर चल रहे 30 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग के प्रशिक्षुओं से मुलाकात कर आरसेटी के द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जाना तथा जूट के प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र भी बांटा , फिर राज्य निदेशक महोदय ने पहले से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना स्वरोजगार कर रहे तीन सफल प्रशिक्षुओं से मुलाकात की एवं अंत में कप्तानगंज ब्लॉक के करचौलिया गांव में जाकर एक बैच का उद्घाटन भी किया
तथा राज्य निदेशक महोदय ने निदेशक आरसेटी बस्ती को निर्देश दिया कि इन सभी प्रशिक्षु का मुख्यमंत्री युवा उद्यमी में रजिस्ट्रेशन कर वित्तीय सहायता दिलाने में मदद करें और वित्तीय वर्ष का लक्ष्य जल्द से जल्द पूर्ण करे । इस मौके पर निदेशक आरसेटी बस्ती श्री मृत्युञ्जय मिश्रा जी ने राज्य निदेशक महोदय का बस्ती में प्रथम आगमन पर स्वागत किया, एवं राज्य निदेशक महोदय जी को आश्वस्त किया कि 20 मार्च तक इस वित्तीय वर्ष के सभी प्रारूपों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। इस अवसर पर आरसेटी के वरिष्ठ संकाय सदस्य श्री धीरज राय एवं अखिलेश स्वरूप मिश्रा एवं सहायक मंजय सिंह आशीष त्रिपाठी , अटेंडर मनोज कुमार, गार्ड रमेश चंद्र उपस्थित रहे।।