प्राचार्या पर लगे सारे आरोप निराधार . प्रो सुनीता तिवारी 

प्राचार्या पर लगे सारे आरोप निराधार . प्रो सुनीता तिवारी

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) महिला महाविद्यालय बस्ती ,की प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने आज जारी अपने वक्तव्य में बताया कि महिला महाविद्यालय बस्ती के प्रांगण में संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास की छात्राओं द्वारा मेरे ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार है,आज तक कभी किसी छात्रा से मेरी व्यक्तिगत मुलाकात नहीं है, महाविद्यालय में यू जी सी द्वारा निर्मित छात्रावास है जिसमें सभी जाति एवं धर्म की छात्राएं रहती है, महाविद्यालय में सभी जातियों की छात्राएं अध्ययन करती है, महाविद्यालय में शिक्षक एवं कार्यालय में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी सभी जातियों के कार्य करते है.आज तक किसी ने कभी भी मेरे ऊपर किसी भी प्रकार का जातीय या धार्मिक कोई आरोप नहीं लगाए है।

मेरे द्वारा केवल महिला महाविद्यालय बस्ती का नियंत्रण किया जा रहा है।समाज कल्याण विभाग अपने द्वारा संचालित छात्रावास का नियंत्रण एवं संचालन करे।