एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप

डुडी नदी पुल के पास एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप

नौतनवां (महराजगंज) नौतनवां थानांतर्गत अड्डा बाजार स्थित डुडी नदी पुल के पास एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

 

मिले खबर के अनुसार अड्डा बाजार स्थित डुडी नदी पुल के पास निर्माणाधीन शिखर फूड्स के पास एक युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक की पहचान अजय वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा के रूप में हुई है।

 

सूचना मिलते ही नौतनवां क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम और थानाध्यक्ष पुरूषोत्तम राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे घटना स्थल निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। जिसने प्रारंभिक जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अजय वर्मा ग्राम बेलभर,अड्डा बाजार में अपना निजी मकान बनवाकर रहना शुरू किए थे। परिजनों के अनुसार,उनकी चकदह खास बाजार में ज्वेलरी की दुकान है परिजनों ने बताया कि बीती रात करीब 9:30 बजे अजय वर्मा अपने ससुराल बेलभर,अड्डा बाजार में भोजन करने के बाद अपने निजी मकान के लिए निकले थे उनका घर ससुराल से मात्र करीब 400 मीटर की दूरी पर था,लेकिन आज सुबह उनका शव डुडी नदी पुल के पास बरामद हुआ। घटनास्थल पर सड़क किनारे मृतक की पल्सर बाइक गिरी हुई मिली,जबकि शव बाइक से लगभग 30 मीटर दूर पड़ा था। बाइक पर केवल हल्की-फुल्की खरोंचें पायी गयी। संदिग्ध और गंभीर बना हुआ हैं परिजनों ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। परिजन निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।