इमर्जेंसी में 500 से अधिक ऑपरेशन करके अस्थि रोग विभाग ने मनाया जश्न

इमर्जेंसी में 500 से अधिक ऑपरेशन करके अस्थि रोग विभाग ने मनाया जश्न

 

अम्बेडकर नगर।महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज की आपातकालीन विभाग की ओटी में जश्न का माहौल था। मौका था कि कुल 500 से अधिक ऑपरेशन विगत वर्ष में होने का। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने सह चिकित्सा अधिक्षक डॉ. मुकुल सक्सेना, डॉ. अमित गुप्ता, नोडल अधिकारी आपातकालीन डॉ. राजेश यादव अस्थि रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ जावेद अहमद, न्यूरोसर्जन डॉ.राघवेन्द्र सहायक आचार्य अस्थि रोग डॉ. विवेक श्रीवास्तव,सिस्टर इंचार्ज विजयश्री एवं अन्य चिकित्सक व कर्मचारियों के साथ केक काटकर मनाया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी को बधाई देते हुए मरीजों को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सबको प्रेरित किया। आपको बताते चले कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन विभाग की ओटी में विभिन्न विभागों के विगत वर्ष कुल 4630 ऑपरेशन हुए जिसमें से 4295 माइनर और 335 मेजर ऑपरेशन थे जो कि अधिकतर अस्थि रोग विभाग से संबंधित रहे।