धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव

धूमधाम से मनाया गया विद्यालय का वार्षिकोत्सव

 

प्रतापगढ़:-ज्ञानोदय विद्या मंदिर जगदीशपुर बीरापुर का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीराम जानकी सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी पंकज मिश्र तथा विशिष्ट अतिथि एमडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ शैलेन्द्र मिश्र रहे।कार्यक्रम के सभाध्यक्ष स्वामी करपात्री जी महराज राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ विजय मिश्र तथा कार्यक्रम के संरक्षक समाजसेवी सुनील दुबे रहे।इस कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा एक से बढ़ कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गयी। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित जन समूह का मन मोह लिया तथा खूब तालिया बटोरी।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा नव निर्मित सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन भी किया गया।मुख्य अतिथि पंकज मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है इनको संस्कार के साथ अच्छी शिक्षा दीक्षा मिलनी चाहिये जो इस क्षेत्र में ज्ञानोदय विद्या मंदिर द्वारा दिया जा रहा है।आगे उन्होंने कहा कि विद्यालय को जिस मदद की आवश्यकता हो मैं उस सहयोग को करने के लिये सदैव तत्पर रहूगा।विशिष्ट अतिथि शैलेन्द्र मिश्र ने कहा कि हम सभी अभिभावकों को मिलकर विद्यालय का सहयोग करना चाहिये जिससे बच्चे शिक्षित होकर अपने माता पिता के साथ विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करें।इस मौके पर डॉ संदीप यादव,मुन्ना पांडेय,रमेश मिश्र,ननकऊ मिश्र,रवि जायसवाल,सूरज त्रिपाठी,अविनाश मिश्र समेत भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग व अभिभावकगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप मिश्रा द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य हरिशंकर तिवारी ने आये हुये सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।