बाल विवाह जागरूकता मिशन वैन को हरी झंडी दिखा कर राधेश्याम ने रवाना किया,
बाबागंज, संबाद सामाजिक संस्थान रामपुर बावली प्रतापगढ़ बाल विवाह रोकथाम टीम के द्वारा शनिवार को महेशगंज थाना में थाना प्रभारी राधेश्याम के द्वारा हरी झंडी दिखाकर बैन को रवाना किया गया। मिशन का उद्देश्य नाबालिक बालक एवं बालिकाओं के अभिभावकों को प्रेरित करना है कि अपने बेटी का विवाह 18 वर्ष से कम आयु में ना करें एवं बेटों का विवाह 21 वर्ष से कम आयु में ना करें। कम आयु में विवाह कर देने पर बच्चों के मानसिक शारीरिक आर्थिक तीनों प्रकार के कमजोरी होती है टीम के अध्यक्ष रामबदन शुक्ला के निर्देश पर क्षेत्र में गांव गांव जाकर सुषमा त्रिपाठी सामुदायिक कार्यकर्त्री, सुनीता देवी सामुदायिक कार्यकर्त्री, रघुनाथ यादव सामुदायिक कार्यकर्ता-भैसाना ,डीहबलयी, राजा पुर ग्रामीण महिलाओं पुरुषों को प्रेरित किया।