किसानों हेतु निः शुल्क उर्द एवं मूंग का बीज आवेदन प्रारम्भ

किसानों हेतु निः शुल्क उर्द एवं मूंग का बीज आवेदन प्रारम्भ

 

*आगामी 13 फरवरी तक कर सकते हैं किसान भाई आवेदन*

 

अम्बेडकर नगर।उप कृषि निदेशक अश्वनी सिंह ने बताया कि जायद 2026 में गन्ना उत्पादन किसानों के लिए उड़द एवं मूंग के निःशुल्क बीज प्राप्त करने का सुनहरा अवसर विगत 05 फरवरी से आवेदन शुरू हो गया है आगामी 13 फरवरी तक आवेदन किया जाना है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम वर्तमान राज्य सरकार द्वारा वित्तपोषित निः शुल्क दलहन तिलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रचार प्रसार के अंतर्गत दलहनी फसलें – उर्द एवं मूंग के बीज गन्ना उत्पादक किसानों को निःशुल्क उपलब्ध कराने का प्रस्ताव प्रस्तावित हुआ है। किसान बंधु कृषि विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से आनलाइन बुकिंग / आवेदन कर सकते हैं। बसंतकालीन गन्ने की खेती करने वाले किसान भाई जो जायद 2026 में गन्ने की फसल में उर्द एवं मूंग की अंतः फसली खेती करने हेतु इच्छुक हैं वे कृषि विभाग के पोर्टल कृषि दर्शन -2 https://agridarshan.up.gov.in पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। पोर्टल पर आवेदन वही किसान कर सकते है जो कृषि विभाग में पंजीकृत है, कृषक अधिकतम एक हेक्टेयर क्षेत्रफल हेतु उर्द एवं मूंग के निःशुल्क बीज आवेदन कर सकता है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि लाभार्थियों का चयन लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त आवेदन में से लाटरी के माध्यम से चयनित किसान भाइयों को निःशुल्क बीज का वितरण किया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने किसान भाइयों से अपील की है कि वे समय से आवेदन कर इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं।