निरंकारी भव्य वार्षिक समागम 7 फरवरी को
बस्ती। संत निरंकारी मंडल, ब्रांच बस्ती का वार्षिक समागम 7 फरवरी 2026, शनिवार को भव्य एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन संत निरंकारी सत्संग भवन, पांडे बाजार, डुमरियागंज रोड, बस्ती में दिन में प्रातः 11:30 बजे से 2:30 बजे तक होगा।
समागम में आदरणीय महात्मा श्री शंभू नाथ तिवारी जी (केंद्रीय ज्ञान प्रचारक एवं अध्यक्ष, समागम कमेटी, संत निरंकारी मंडल, मुंबई) तथा परम आदरणीय महात्मा श्री कमलेश मणि त्रिपाठी जी (जोनल इंचार्ज, कुशीनगर) की पावन उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उनके आध्यात्मिक प्रवचनों से साध-संगत को प्रेम, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।
कार्यक्रम में सामूहिक सत्संग, भजन-कीर्तन तथा आध्यात्मिक प्रवचन होंगे। आयोजकों द्वारा समस्त श्रद्धालुओं के लिए लंगर प्रसाद की व्यवस्था समागम स्थल पर की गई है।
ब्रांच मुखी श्री लालमन चौधरी जी ने समस्त महात्मा जन एवं साध-संगत से सपरिवार उपस्थित होकर सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा प्राप्त करने की विनम्र अपील की है। साथ ही उन्होंने सूचित किया है कि सभी सेवा दल के भाई-बहन 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक समागम स्थल पर उपस्थित रहें, ताकि आयोजन की तैयारियाँ सुचारु रूप से पूरी की जा सकें।