राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 14 मार्च को

*राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन आगामी 14 मार्च को*

अम्बेडकर नगर।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आगामी 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के निर्देशों के क्रम में इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी जुर्म संस्वीकृति के आधार पर लघु प्रकृति के फौजदारी वाद, एन0आई0 एक्ट की धारा 138, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, वैवाहिक/पारिवारिक वाद, दीवानी वाद, मोटर दुर्घटना एवं प्रतिकर वाद, विद्युत अधिनियम से सम्बन्धित वाद, श्रम वाद एवं भूमि अध्याप्ति वाद, ऋण वाद, राजस्व वाद आदि सहित अन्य प्रकार के वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाना है। यह जानकारी देते हुए सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता ने पदेन सदस्य / जिला सूचना अधिकारी को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन का व्यापक प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं।