इफको द्वारा कृषि के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित
जितेन्द्र पाठक
जनपद संत कबीर नगर के विकास भवन सभागार में नैनो उर्वरकों पर आधारित कृषि विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सर्वेश कुमार यादव जी, जिला कृषि अधिकारी, संत कबीर नगर, गोरखपुर से पधारे वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक डॉ वीके सिंह जी, सहा आयुक्त एवं सहा निबंधक श्री आनंद कुमार मिश्रा जी, एस- पी पी ओ श्री अजय दीप सिंह, इफको क्षेत्र प्रतिनिधि आशीष वर्मा, SFA गिरजेश मौर्य, SFA हॉटस्पॉट पंकज चौधरी, जनपद के सभी एडीओ- कृषि, प्राविधिक सहायक, एटीम, बीटीएम सहित लगभग 55 लोगों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र प्रतिनिधि इफको संत कबीर नगर द्वारा सभी का स्वागत कर किया गया। डॉ वीके सिंह जी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ दे कर किया गया। कार्यक्रम में डॉ वीके सिंह जी ने सभागार में उपस्थित जनपद के कृषि विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नैनो यूरिया प्लस, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर, सागरिका तरल एवं दानेदार, जल विलेय उर्वरक आदि के उपयोग विधि, उपयोग समय, सावधानियों एवं लाभ आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं कृषि विभाग द्वारा किये जा रहे सभी कार्यक्रम में नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया प्लस के बारे में कृषकों को जागरूक किए जाने की बात कही जिससे कि कृषकों के उत्पादन लागत में भी कमी आए एवं फसलों का उत्पादन भी बढ़े।
जिला कृषि अधिकारी महोदय द्वारा बताया गया कि विभागीय कार्यों के साथ साथ नैनो उर्वरक का प्रयोग को बढ़वा देने का निर्देश दिया। एवं किसान की पैकेज ऑफ प्रैक्टिस में नैनो उर्वरक को प्रयोग में लाए। जिससे दानेदार उर्वरक पर निर्भरता कम हो सके एवं मृदा, जल एवं पर्यावरण सुरक्षित रहे।
अंत में आशीष कुमार वर्मा द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।