रोटरी भवन पटना बिहार में दो दिवसीय बिहार साहित्य महोत्सव का हुआ समापन
बहराइच। रोटरी भवन पटना बिहार में दो दिवसीय बिहार साहित्य महोत्सव का समापन मंत्री मण्डल सचिवालय(राज्य भाषा)विभाग के अपर सचिव सह निदेशक एस एज्ञम परवेज़ आलम मुख्य अतिथि की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर देश विदेश के 150 हिंदी उर्दू साहित्यकार लेखक पत्रकार ने शिरकत की जिन्हें उनकी साहित्यक योगदान को सम्मान करते हुए अंग वस्त्र प्रशस्ति पत्र मेमोंटो मुख्य अतिथि के हाथों सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बहराइच जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार शायर रईस सिद्दीकी बहराइची,हास्य व्यंग के सशक्त हस्ताक्षर पी,के, प्रचण्ड,डा० सगीर अहमद सिद्दीकी,काशिफ नानपारवी व बलरामपुर के डाक्टर शाद बलराम पूरी को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अध्यक्ष कमल किशोर वर्मा, सचिव नसीम अख्तर व कोषाध्यक्ष सीमा रानी ने आये हुए सभी आगुंतकों साहित्यकारों का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की ।