कार्यक्रम में अधिकारी अनुपस्थित, ग्रामीणों ने SDM से शिकायत कीः बिहार ब्लॉक में सहायक निर्वाचक अधिकारी नहीं मिले, SDM ने दिए जल्द पहुंचे के निर्देश
रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय
बिहार/प्रतापगढ़ । प्रतापगढ़ के बिहार ब्लॉक सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजेश श्रीवास्तव अनुपस्थित रहे। उनकी अनुपस्थिति से नाराज ग्रामीणों ने उप-जिलाधिकारी (SDM) से शिकायत की। ग्रामीणों को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अधिकारी का इंतजार करना पड़ा, जिससे उनमें रोष व्याप्त हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उप-जिलाधिकारी वाचस्पति सिंह ने तत्काल राजस्व निरीक्षक को मौके पर पहुँचने का निर्देश दिया।
ग्रामीण एस.आई.आर. (SIR) फॉर्म से संबंधित कार्यों के लिए ब्लॉक सभागार में उपस्थित थे। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने अपनी अनुपस्थिति का कारण बताते हुए कहा कि उच्च न्यायालय (हाई कोर्ट) का एक मामला होने के कारण उन्हें देर हो गई।
प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया है कि उनके कार्य जल्द ही शुरू कराए जाएंगे।