कायस्थ सेवा ट्रस्ट में मुकेश श्रीवास्तव पुनः जिलाध्यक्ष नियुक्त नवीन श्रीवास्तव बने मंडल अध्यक्ष

कायस्थ सेवा ट्रस्ट में मुकेश श्रीवास्तव पुनः जिलाध्यक्ष नियुक्त, नवीन श्रीवास्तव बने मंडल अध्यक्ष

 

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) रविवार को चित्रगुप्त मंदिर के सभागार में कायस्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित बैठक में समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में संगठनात्मक निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश श्रीवास्तव को पुनः कायस्थ सेवा ट्रस्ट का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि नवीन श्रीवास्तव को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम के दौरान कायस्थ सेवा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ सेवा ट्रस्ट समाज के उत्थान, शिक्षा, सेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

इस अवसर पर कायस्थ सेवा ट्रस्ट के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रस्ट की स्थापना समाज सेवा और कायस्थ समाज को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से की गई थी। आज संगठन निरंतर प्रगति कर रहा है और नई टीम के साथ समाजहित में और बेहतर कार्य किए जाएंगे।

नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने भी संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे मंडल स्तर पर ट्रस्ट की नीतियों को मजबूती से लागू करेंगे और समाजहित में नए कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दोनों नियुक्तियों का स्वागत करते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, समाजसेवी दिनेश श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।