16 से 27 फरवरी तक जनपद में संचालित होगा एम.आर. अभियान

16 से 27 फरवरी तक जनपद में संचालित होगा एम.आर. अभियान

05 से 10 वर्ष के बच्चों को दी जाएगी एम.आर. वैक्सीन की डोज़

बहराइच 01 फरवरी। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि 16 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रथम चरण में प्रदेश के चिन्हित जनपदों में एम.आर. अभियान चलाकर 05 से 10 वर्ष के सभी बच्चों को एक डोज़ एम.आर. वैक्सीन की दी जायेगी। इस अभियान के अन्तर्गत जनपद के सभी सरकारी/शिक्षण संस्थान (स्कूल/मदरसे) में अध्यनरत कक्षा 01 से कक्षा 05 तक सभी बच्चो को एम.आर. वैक्सीन की डोज से आच्छादित किया जायेगा। अभियान अन्तर्गत 16 फरवरी 2026 से 04 से 06 नान आर.आई. दिवसों में अधिकतम 27 फरवरी 2026 तक संचालित कर चिन्हित बच्चों को आच्छादित किया जायेगा। अभियान के लिए निर्धारित समयसारिणी के अनुसार 07 फरवरी तक स्कूल का माइकोप्लान /संवेदीकरण, 10 फरवरी तक ब्लाक स्तरीय समन्वय बैठक/संवेदीकरण, 11 फरवरी तक जनपद स्तर पर माइकोप्लान उपलब्ध कराना, 12 फरवरी को राज्य स्तर पर माइकोप्लान उपलब्ध कराने के साथ-साथ मीडिया अभिमुखिकरण की गतिविधियां संचालित की जायेंगी।

अभियान के सफल संचालन हेतु शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि समस्त अध्ययनरत कक्षा 01 से कक्षा 5 तक के सभी स्कूलों की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे जिससे अभियान की कार्ययोजना ससमय तैयार की जा सके। सत्र के एक दिन पूर्व स्कूलो मे शिक्षको के साथ अभिभावक/माता/ पिता के साथ बैठक आयोजित कर सत्र पर अधिक से अधिक बच्चो की उपस्थिति सुनिश्चित की जायेगी। स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण टीम को टीकाकरण हेतु उचित स्थान उपलब्ध कराने के साथ साथ टीकाकरण में सहयोग प्रदान करेंगे। अभियान की जनजागरूकता के लिएजनपद एवं ब्लाक स्तर पर स्कूलो में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकमों, रैली, प्रभात फेरी इत्यादि के माध्यम एम.आर. अभियान के लिए आमजनमानस को जागरूक किया जायेगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त बाल विभाग परियोजना अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों को निर्देश दिया गया है कि द्वारा क्षेत्रिय भ्रमण कर सत्रों का प्रभावी पर्यवेक्षण करेंगे। जनपद/ब्लाक स्तर पर होने वाली सांयकालीन समीक्षा बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने फीडबैक से अवगत कराये, जिससे कि कार्य की गुणवत्ता सुधार लाया जा सके। इसके अतिरिक्त समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी यह भी सुनिश्चित करेंगे उनके क्षेत्र अर्न्तगत कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा सत्र के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाय।

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को निर्देश दिया गया है कि समस्त मदरसों की सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के साथ-साथ सत्र के एक दिन पूर्व मदरसों में शिक्षको के साथ अभिभावक/माता/पिता के साथ बैठक आयोजित कराई जाये, जिससे सत्र पर अधिक से अधिक बच्चो की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। सभी मदरसे स्वास्थ्य विभाग की टीकाकरण टीम को टीकाकरण हेतु उचित स्थान उपलब्ध कराने के साथ-साथ टीकाकरण में सहयोग भी प्रदान करेंगे। सभी मदरसों द्वारा जनजातीय अल्पसंख्यक स्कूलों में एम.आर. अभियान से सम्बन्धित प्रचार-प्रसार मोबिलाईजेशन में सहयोग किया जायेगा तथा सभी मदरसों जनजातीय अल्पसंख्यक स्कूलों में एम.आर. अभियान हेतु प्रमुख ईमामों, मुस्लिम संस्थानो एवं जनजातीय संस्थानो के अभिमुखिकरण हेतु बैठकें भी आयोजित की जाये।

समस्त उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने अपने क्षेत्रो में एम.आर. अभियान की प्रतिदिन समीक्षा कर कृत कार्यवाही एवं प्रगति रिपोर्ट से अवगत करायेंगे तथा अपनी-अपनी तहसील एवं ब्लाक में अपनी अध्यक्षता में एम.आर. अभियान की टास्क फोर्स बैठकों का आयोजन करेंगे। सूचना विभाग को मुख्य चिकित्साधिकारी व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी से समन्वय कर एम.आर. अभियान का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये हैं।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः