पुलिस लाइन में सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन 

पुलिस लाइन में सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन

सदर विधायक ने 200 लोगों को वितरित किये हेलमेट

 

बहराइच । सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर जनपद में 01 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित यातायात सुरक्षा माह के समापन अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व नगर के अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पुसिल यातायात राज सिंह यादव, ए.आर.टी.ओ. ओ.पी. सिंह, यात्रीकर अधिकारी अवधराज गुप्ता, सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक), प्रदीप कुमार, प्रभारी यातायात पुलिस राम प्रकाश के साथ उपस्थित मीडिया बन्धुओं, आरक्षियों एवं महिला महाविद्यालय की छात्राओं को लगभग 200 हेलमेट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रक्षिशु पुलिस जवानों, एनसीसी कैडेट्स, एवं महिला महाविद्यालय की छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा सड़क दुर्घनाओं पर बचाव की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित पैम्फलेट का वितरण किया गया तथा मौजूद लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम को सफल बनाने में यातायात कार्यालय के कार्मिकों, पुलिस दस्ता, पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग के कार्मिकों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः