राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों का एक्सपोजर विजिट

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों का एक्सपोजर विजिट

टांडा / अम्बेडकरनगर । राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तर पर आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इसी क्रम में नगर क्षेत्र टांडा के 100 चयनित विद्यार्थियों का एक्सपोजर विजिट आयोजित किया गया। यह शैक्षिक भ्रमण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), टांडा, जनपद अम्बेडकरनगर के लिए रवाना हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी नगर शैलजा मिश्रा ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया।

आईटीआई परिसर में विद्यार्थियों को प्रशिक्षक शैलेष चौरसिया द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान बच्चों को सीएनसी मशीन, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, थ्री-डी प्रिंटर, प्लंबिंग, वॉटर हार्वेस्टिंग आदि आधुनिक तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने औद्योगिक वातावरण को नजदीक से देखा और तकनीकी शिक्षा से संबंधित अनेक जानकारियाँ प्राप्त कीं।

खंड शिक्षा अधिकारी शैलजा मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप है, जिससे विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि विकसित होगी। इस एक्सपोजर विजिट के माध्यम से विद्यार्थियों को कौशल विकास एवं भविष्य की संभावनाओं से परिचित होने का अवसर मिला, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर प्राधानाचार्य अश्वनी कुमार, मोहम्मद जावेद अख्तर, अनीता चतुर्वेदी , मोहम्मद अहमद

अमित सिंह, नवीन पटेल, गयूर अहमद अंसारी, गुले आरजू, डॉ. असद, राम चरण यादव, राम प्रीत, आदि शिक्षक उपस्थित रहे।