सरायरासी में 19 मार्च से गूंजेगी रामकथा, स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज करेंगे अमृत वर्षा

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और प्रख्यात रामकथा मर्मज्ञ स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज आगामी 19 मार्च से सरायरासी में श्रद्धालुओं को रामकथा का रसपान कराएंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह ‘रोहित’ के संयोजन में आयोजित होने वाला यह भव्य 9 दिवसीय आयोजन 27 मार्च तक चलेगा। 28 मार्च को पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे आयोजक कार्यक्रम की भव्यता और श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने कथा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोजन समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भक्तों की सुविधा के लिए बनीं विशेष समितियां कथा में आसपास के कई जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, अतिथि स्वागत और जनसुविधाओं के लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है।
निरीक्षण के दौरान आलोक सिंह रोहित ने कहा रामकथा भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत स्वरूप है। यह हमारा सौभाग्य है कि स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज के श्रीमुख से हमें कथा श्रवण का अवसर मिल रहा है। प्रत्येक श्रद्धालु की सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।” ये रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान राम शरण दास, अंकुर सिंह, राधिका सिंह, उदय पाल सिंह, सनी, हर्षित पांडे और संदीप सिंह सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
संक्षिप्त विवरण वक्ता स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज (कोषाध्यक्ष, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट) स्थान सरायरासी, अयोध्या अवधि: 19 मार्च से 27 मार्च (पूर्णाहुति व भंडारा: 28 मार्च) संयोजक आलोक सिंह रोहित (प्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष)