खंड विकास अधिकारी हरैया ने कई ग्राम पंचायत का किया निरीक्षण
बस्ती। खंड विकास अधिकारी विनय द्विवेदी द्वारा आज शुक्रवार को जोगापुर गौशाला, अन्नपूर्णा भवन, खमरिया गंगाराम ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर वहीं महादेव ग्राम पंचायत के अन्नपूर्णा भवन पिपरा कांजी अन्नपूर्णा भवन का आकस्मिक निरीक्षण कर हकीकत की जानकारी ली गई तेज तरार खंड विकास अधिकारी लगातार ग्राम पंचायत का निरीक्षण चल रहा है ठंड को देखते हुए खंड विकास अधिकारी द्वारा गौशाला एकाएक पहुंचकर वहां पर मौजूद जानवरों की स्थिति का जायजा लेते हुए ठंड से बचने के लिए सभी गौशालाओं पर विधिवत व्यवस्था कराई गई खंड विकास अधिकारी ने बताया कि जिम्मेदार कर्मचारी द्वारा हर गौशाला पर समय से पहुंच कर वहां की स्थिति का जायजा लें जिससे ठंड में किसी जानवरों की कोई दिक्कत ना हो जिससे उन्हें समय-समय पर हर प्रकार की व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जा सके खंड विकास अधिकारी ने बताया कि अन्नपूर्णा भवन, अमृत सरोवर का भी निरीक्षण किया गया कुछ खामियां जिसको तत्काल जिम्मेदार सचिव को निर्देशित करते हुए सही करने के लिए बोला गया इस मौके पर ग्राम प्रधान कुलदीप वर्मा एडियो पंचायत जयप्रकाश राय, ग्राम पंचायत सचिव राम सुरेश चौधरी सहित तमाम आदि लोग मौजूद रहे।