*संतकबीरनगर पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया*
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर – पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी व क्रय/विक्रय की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना महुली पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 15 किलो अवैध गांजा, 5 मोबाइल, 1 अल्टो कार और 2070 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
1. मनोज यादव पुत्र जयराम यादव निवासी चकोरा थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर
2. शम्भू पुत्र मनोगी निवासी चकोरा थाना जलालपुर जनपद अम्बेडकरनगर
पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे उड़ीसा प्रदेश से व्यापक मात्रा में गांजा इसी अल्टो कार से लाते हैं और अपने तथा अपने आस पास के जनपदों में कई स्थानों पर व्यापक मात्रा में इसी आल्टो कार से बेचते हैं। आज भी इसको बेचने ले जा रहे थे कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली रजनीश राय के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 25000 रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।