थाना दुधारा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एम्बुलेंस बरामद

*थाना दुधारा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एम्बुलेंस बरामद*

 

संतकबीरनगर – पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना दुधारा पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त कुतुबद्दीन पुत्र मोहम्मद हदीस निवासी मोहनापुर थाना पुरंदरपुर जनपद महाराजगंज है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की गई एम्बुलेंस बरामद की है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने CHC परसा झकरिया से एम्बुलेंस चुराकर महाराजगंज बेचने के लिए ले जा रहा था, तभी पकड़ लिया गया।

 

गिरफ्तार करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण उ0नि0 रविन्द्र सिंह यादव, हे0का0 रजनीश पाठक, हे0का0 एहतेशाम हैं।