सड़क सुरक्षा माह का हुआ शुभारंभ

सड़क सुरक्षा माह का हुआ शुभारंभ

बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) शासन ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाने के लिए आदेश निर्गत किया है,परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ कर दिया है,सड़क दुर्घटना तेजी से बढ़ रही है, ओवरस्पीडिंग ड्रंकन के साथ ही हेलमेट एवं सीटबेल्ट का उपयोग न करने की मूल वजह लोगों को वाहन चलाने का सलीका पता नहीं। जिले में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बनकर तैयार है, टेस्ट भी लिया जा रहा है,

सड़क सुरक्षा के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय वाहनों व वाहन चालकों दोनों की क्रमशः जांच व प्रशिक्षण पर जोर दे रहा है। जिलों में वाहनों के लिए ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर (एटीएस) भी खोले जा रहे हैं। साथ ही ड्राइविंग प्रशिक्षण के लिए एडीटीसी यानी ऑटोमैटिक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर भी खोले जा रहे हैं।

 

फिर भी रोड पर दुर्घटना होती ही है। जबकि परिवहन विभाग एवं पुलिस विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर भी रहे हैं, चालान की प्रक्रिया भी जारी है फिर भी लोगों में जागरूकता कम आ रही है। अक्सर बिना हेलमेट बाइक, बिना सीट बेल्ट कार चालक सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं।

संभागीय परिवहन अधिकारी फरीदउद्दीन ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह चल रहा है, इसका मूल उद्देश्य सड़क पर सुरक्षित यात्रा करने का। बताया कि हमारे देश में कुल वाहनों की संख्या विश्व के कुल वाहनों की संख्या में सिर्फ 02% है, लेकिन दुर्घटनाओ की भागीदारी 11प्रतिशत है। यानी हमारे देश में वाहन तो कम है लेकिन दुर्घटनाओं की संख्या बहुत ज्यादें है, और इसी के साथ दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़ी है। देश में करीब पौने दो लाख लोगों की सड़क दुर्घटना में मौतें होती हैं। प्रदेश में भी करीब 25 हज़ार सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु हुई है। हर घंटे 18 व्यक्ति की सड़क दुर्घटना होती है।

सड़क दुर्घटनाओं से न सिर्फ एक परिवार की हानि होती है बल्कि पूरे देश की हानि होती है। इस प्रकार अगर हम सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सफल होते हैं तो देश की प्रगति एवं देश की उन्नति होती है।