महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। जनपद के फैजाबाद क्षेत्र में एक नाबालिग बेटी की निर्मम हत्या की हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार को समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ‘पवन’ ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और तात्कालिक सहायता के रूप में 50,000 रुपये की नकद आर्थिक मदद प्रदान की। दोषियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पूर्व मंत्री ने मौके से ही जिलाधिकारी (DM) और एसएसपी (SSP) से फोन पर बात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। पवन पांडेय ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके। सरकार पर साधा निशाना
कानूनी लड़ाई में सहयोग का भरोसा
पवन पांडेय ने आश्वासन दिया कि समाजवादी पार्टी के अधिवक्ता साथी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करेंगे। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस दुखद घड़ी में पार्टी का हर कार्यकर्ता परिवार के साथ है।
ये रहे मौजूद इस अवसर पर नि. जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, नि. महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, नि. महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष संजय सिंह, प्रवीण राठौर, एडवोकेट शावेज जाफरी, एडवोकेट मंसूर इलाही, एडवोकेट रामकरण यादव, रितेश यादव, इस्तखार, अपर्णा जयसवाल, फरीद कुरैशी, इर्शाद इदरीसी, राशिद सलीम, अली सईद खान, जांबाज़, कृष्णा निषाद, वीरेंद्र गौतम, अजय यादव, जेपी यादव, ललित यादव और आकिब खान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।