*विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन*
शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती।विक्रमजोत ब्लॉक के छावनी स्थित रामरेखा मंदिर परिसर में शुक्रवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के उपरांत हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह गौ सेवा संयोजक नवल ने कहा कि भारत लम्बे समय तक आजाद देश रहे इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई। संपूर्ण हिन्दू समाज को एक होना पड़ेगा। क्योंकि जब तक हिन्दू समाज एक नहीं होगा भारत विश्व गुरु नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुम्ब प्रबोधन, स्वदेशी वस्तु का उपयोग करना चाहिए। नागरिक कर्तव्य 1963 में 3000 स्वयंसेवकों को दिल्ली परेड में बुलाया गया। श्री राम जन्मभूमि के लिए हम सभी का संघर्ष ऐतिहासिक रहा। भाषा और भेष-भूषा का जीवन में बहुत महत्व है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय आईटीआई चारबाग लखनऊ के पूर्व प्रधानाचार्य ओ.पी. सिंह ने किया।
इस अवसर पर संत वल्लभ महराज, हरिहर दास, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक राघवेन्द्र, अखिलेश सिंह, मोनू, विकास सिंह, धनप्राप्ति वर्मा, नरेश भट्ट, स्वर्णदीप, रामनिहोर, प्रमोद, विधायक अजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख केके सिंह, रितेश सिंह, राहुल, रामलौट, शैलेश, महेन्द्र सिंह, आनन्द सिंह, बलराम सिंह, सन्तोष, भरत, रमेश, सत्येन्द्र, चन्द्र मणि, अमित वर्मा, लकी, रामस्वार्थ आदि उपस्थित रहे।