राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षकों व छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
बस्ती । जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के शिक्षकों व छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश वर्मा द्वारा बताया गया कि ‘‘सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा‘‘ के मूल मंत्र के साथ हम लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। चार पहिया वाहनों सीटबेल्ट लगाकर, दो पहिया वाहनों को हेलमेट पहनकर व गति सीमा को ध्यान में रखकर ही चलाना चाहिए। ड्राइविंग के समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें क्योंकि यह हमारा ध्यान भटकाता है तथा नशीले पदार्थों का सेवन करके गाड़ी न चलाएं।
उन्होने बताया कि सड़कों पर सुरक्षा नियमों का पालन करना जीवन बचाने के बराबर है। यह हम सबकी जिम्मेदारी है जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके क्योंकि जीवन अनमोल है। इस अवसर पर विद्यालय के सड़क सुरक्षा के नोडल शिक्षक अजय कुमार सहित अन्य शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
——-