तेज रफ्तार विंगर ट्रेवल्स गाड़ी की ट्रक से टक्कर: चार यात्री घायल, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे, सभी इंदौर निवासी

तेज रफ्तार विंगर ट्रेवल्स गाड़ी की ट्रक से टक्कर: चार यात्री घायल, अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे थे, सभी इंदौर निवासी

 

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

प्रतापगढ़ में प्रयागराज-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में अयोध्या से लौट रहे इंदौर के चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के मोती महल ढाबा के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक विंगर ट्रेवल्स गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में राकेश अग्रवाल, अंकुर, यस्वी और पुल्की गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये सभी यात्री इंदौर के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ये यात्री एक दिन पहले प्रयागराज पहुंचे थे। सोमवार शाम उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे और दर्शन के बाद प्रयागराज लौट रहे थे। हादसे के समय वाहन में ड्राइवर सहित कुल 10 लोग सवार थे। हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। देल्हूपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों का इलाज जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।