महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। फैजाबाद शहर के हैदरगंज मोहल्ले में स्थानीय निवासियों और कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपस्थित लोगों ने भाजपा नेता डॉ. विशाल मिश्रा को अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने की मांग रखी। बैठक में शामिल नागरिकों ने उनके नेतृत्व में आगामी चुनाव में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में शामिल वक्ताओं और समर्थकों के अनुसार, डॉ. विशाल मिश्रा के पुराने छात्र राजनीति के साथियों, कोर टीम के सदस्यों, पार्षदों, पूर्व पार्षदों, स्थानीय व्यापारियों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने इस आयोजन में भाग लिया और उनकी दावेदारी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। उपस्थित लोगों ने पार्टी नेतृत्व से उन्हें टिकट देने की अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें प्रत्याशी घोषित किया जाता है, तो व्यापारी समाज, युवा और वरिष्ठ नागरिक सभी वर्गों के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे।
इस बैठक में पार्षद अमित गुप्ता, पूर्व पार्षद आनंद गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, शिवम केसरवानी, राजन गुप्ता, बद्री मोदनवाल, गौरव सोनी, रिंकू गुप्ता, प्रशांत कीर्ति गुप्ता, बबलू यादव, महेश यादव, रिंकू केसरवानी, सुशील केसरवानी, पार्थ गुप्ता, आर्यन रस्तोगी, अनूप वर्मा, विजय यादव, शुभम गुप्ता, आलोक गुप्ता, दीपू गुप्ता और अनिल गुप्ता सहित क्षेत्र के अन्य लोग मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने अयोध्या विधानसभा में पार्टी को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने की बात कही।







Views Today : 16715
Who's Online : 10