नित्यानंद की पहल: ठंड से बचाने के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

नित्यानंद की पहल: ठंड से बचाने के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

 

जितेन्द्र पाठक

 

संतकबीरनगर ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) जिले के विकास खंड खलीलाबाद के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व पूर्व विधायक स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद जी के सुपुत्र नित्यानंद द्वारा अपने पैतृक गांव धमैचा में बनभार,लढया,धमैचा सहित आधा दर्जन गांव के लोगों के बीच में 250 जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया।

 

*सेवा और सम्मान का आदर्श: नित्यानंद का संकल्प*

 

खलीलाबाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने जरूरतमंद और असहाय लोगों को घूम-घूम कर अपने हाथों से कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर सर्वेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान राजू, पूर्व प्रधान रामवृक्ष, राकेश कुमार, छिनकान, सिरपत, रामविलास, रणजीत सिंह, रामकिशोर, राधेश्याम, अशोक कुमार, बाबूराम, बुधिराम, गायत्री देवी, गेना देवी, इस्रावती, मन भावती, राधिका, पूनम, माधुरी, कलावती, विमला, कुसुम लता, सीमा समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे। प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद ने कहा कि सेवा सहायता व सबका सम्मान हमारे परिवार का इतिहास रहा है जो किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास आगे बढ़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद गरीब व असहाय लोगों को ठंड से बचाने हेतु कंबल भी वितरित किए। ताकि ठंड के दौरान गरीब एवं असहाय लोगों को ठंड से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से बचाने का काम कऊंगा। उन्होंने ने कहा कि हर वर्ग के लोगों को गरीब जनता की सेवा करने के लिए आगे आने की जरूरत है। ठंड से कोई व्यक्ति परेशान ना हो, इसके लिए गरीबों को कंबल वितरित किया जाना अति आवश्यक है। पीड़ितों की मदद किया हूं, सदैव करता रहूंगा। आज के परिवेश में भावना से समाज के उत्थान और विकास में सहयोग करने की जरूरत है। उन्होंने अंतिम सांस तक पीड़ितों की मदद करने का संकल्प लिया।