प्राथमिक शिक्षक संघ के सल्टौआ ब्लाक के अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला व मंत्री प्रमोद पासवान हुए मनोनीत

 बस्ती। ब्लाक संसाधन केद्र सल्टौआ  पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के त्रैवार्षिक अधिवेशन में ब्लाक  रामप्रकाश शुक्ला अध्यक्ष व प्रमोद पासवान को मंत्री सर्व सम्मत से  मनोनीत किया गया।
          प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने सभी शिक्षको से अध्यक्ष सहित सभी पदो पर नामांकन फार्म भर कर जमा करने की अपील किये। लेकिन किसी भी पद पर दो प्रत्याशी का पर्चा न जमा होने पर सर्व सम्मत से ब्लाक अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला, मंत्री प्रमोद पासवान, वरिष्ट उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष  रमेश विश्वकर्मा, संयुक्त मंत्री प्रभाकर शुक्ला को मनोनीत किया गया और सभी को पद की जिम्मेदारी सौपते हुए  शपथ दिलाया।
        शिक्षकों को संबोधित करते हुए उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि संगठन ही शिक्षको के हित की लड़ाई लडता है। जब संगठन रहेगा तभी शिक्षक सुरक्षित रहेगें। मैं संघ के साथ कदम मे कदम मिला कर चलने को तैयार हूं।
      ब्लाक अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला ने शिक्षकों के प्रति आभार वयक्त करते हुए कहा शिक्षकों के हित में सदैव काम करता  रहूंगा।
       अधिवेशन में आनंद दुबे, राघवेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री रजनीश मिश्रा, राजकुमार सिंह, इंद्रेश मिश्रा, प्रणव मिश्रा, रंजीत, मनोज कुमार सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।