• लालगंज थाना के परसव गांव के निवासी है युवक अमरेंद्र
कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के परसांव गांव के 40 वर्षीय युवक ले ससुराल से लखनऊ जाते समय पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें मौके पर मौत हो गयी।
अमरेंद्र पाल पुत्र लवकुश पाल गोरखपुर जनपद के खजनी थाना के वेदौली गांव ससुर के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से वह आजमगढ़ अपने मित्र के यहां पहुंचे और उनके साथ स्कार्पियो गाड़ी से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पड़कर लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में अचानक जानवर आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिसमें उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी है। जबकि उनका मित्र प्रमोद सिंह का मेडिकल कालेज लखनऊ मे उपचार चल रहा है और हालत गंभीर बना हुआ है।
अमरेंद्र पाल तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वे घर के जिम्मेदार थे। इहीं के कंधे पर परिवार की जिम्मेदारी थी। पत्नी नीतू पाल, 12 वर्षीय बेटा शिवांश पाल और 7 वर्षीय बेटा वैभव पाल का रो रोकर बुरा हाल है।