अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या में सरयू तट पर स्थित सिद्ध मंदिर कंचन भवन में भारत के सर्वांगीण कल्याण के उद्देश्य से दो दिवसीय वैदिक यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। इस यज्ञ में देश को विश्व गुरु बनाने, भारतीय सेना को और अधिक सशक्त करने, आतंकवाद से राष्ट्र की सुरक्षा, प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं की कुशलता तथा भारत को समृद्ध राष्ट्र बनाने की कामना के साथ वैदिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
यज्ञ में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए वैदिक आचार्यों एवं विद्वानों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दी जा रही हैं। विशेष रूप से दक्षिण भारत से आए 250 से अधिक श्रद्धालु इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर रहे हैं, जिससे कार्यक्रम को अखिल भारतीय स्वरूप प्राप्त हुआ है।
इस यज्ञ का मुख्य उद्देश्य भारत को पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना, राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, आतंकवाद के खतरे से मुक्ति, सेना की मजबूती और सर्व समाज के कल्याण के लिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना बताया गया है।
कार्यक्रम का संयोजन दक्षिण भारत से आए प्रमुख समाजसेवी व लमर्क फंडर श्री राजीत कुमार द्वारा किया गया है। उन्हीं की अध्यक्षता में यह दो दिवसीय यज्ञ संपन्न हो रहा है। कंचन भवन के श्री महंत विजय दास का इस आयोजन में विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है, जबकि कंचन भवन के व्यवस्थापक श्री रवि प्रताप राय के निर्देशन में संपूर्ण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। इस अवसर पर जानर्धन गोपाल भास्कर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन स्थल पर भक्ति, वैदिक मंत्रों और राष्ट्र कल्याण की भावना से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिल रहा है, जिससे रामनगरी अयोध्या एक बार फिर आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बन गई