महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) के मैदान में मंगलवार को मिनी भारत की झलक देखने को मिली। अवसर था 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय खो-खो प्रतियोगिता के भव्य शुभारंभ का। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) के इस महाकुंभ में देशभर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए लगभग 1100 खिलाड़ियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
आयुक्त और महापौर ने किया उद्घाटन प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन मंडल आयुक्त राजेश कुमार और महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने ध्वजारोहण व दीप प्रज्वलन कर किया। अतिथियों का स्वागत संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) पवन कुमार तिवारी ने बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक छटा बिखेरी गई। जीजीआईसी अयोध्या: छात्राओं द्वारा मनमोहक सरस्वती वंदना। यश विद्या मंदिर साहसिक मलखंभ प्रदर्शन। कनोसा कॉन्वेंट राजस्थानी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति। बाबा उच्च प्राथमिक विद्यालय पारंपरिक फरुआही नृत्य। खेल को संकल्प बनाने का आह्वान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि सरकार हर बच्चे को खेल से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है और विद्यालय स्तर पर कई खेल योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की गई हैं। वहीं, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने खेलेंगे, पढ़ेंगे, बढ़ेंगे” के नारे को संकल्प में बदलने का आह्वान करते हुए कहा कि राम की इस पावन धरती से खिलाड़ी अपने उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद लेकर जाएं।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर उप शिक्षा निदेशक कौस्तुभ सिंह, वित्त एवं लेखा अधिकारी अनुपम मंडल,प्रधानाचार्य ओमकार मणि त्रिपाठी, मंडलीय सचिव धर्मेंद्र सिंह, और टूर्नामेंट डायरेक्टर विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल अध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।