विजय दिवस पर अयोध्या में गूंजा शहीदों का जयघोष, वीर योद्धाओं और वीर नारियों का हुआ सम्मान

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय की स्मृति में ‘विजय दिवस’ के अवसर पर धर्मनगरी अयोध्या में शौर्य और कृतज्ञता का संगम देखने को मिला। सैन्य शहीद स्मारक सेवा ट्रस्ट, अयोध्या द्वारा अमर जवान मंगल पांडे चौक स्थित शहीद स्मारक पर एक भव्य श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष व पूर्व पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर सपूतों को नमन किया गया। मुख्य अतिथियों ने अर्पित की पुष्पांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीदों की स्मृति में पुष्प चक्र अर्पित कर किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री चम्पत राय (महासचिव, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र) रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल शान्तुन राय (एडम कमांडेंट स्टेशन मुख्यालय अयोध्या) और विशिष्ट अतिथि पवन कुमार उपाध्याय (डिप्टी कमांडेंट 63, CRPF) व मुरली मनोहर (क्षेत्रीय प्रबंधक, SBI) ने शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले नायकों को याद किया गया। भजन गायक मोहन शास्त्री के देश भक्ति भजनों और प्रस्तुति ने कार्यक्रम में राष्ट्रप्रेम का जोश भर दिया। वीर योद्धा और वीर नारियां सम्मानित समारोह में देश की रक्षा में अदम्य साहस दिखाने वाले पूर्व सैनिकों, वर्तमान जवानों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। वीर नारियां फूल पति सिंह, गंगोत्री पाण्डेय और ज्ञान मति यादव को सम्मानित कर उनके त्याग को नमन किया गया। पूर्व सैनिक: कैप्टन देबी प्रसाद तिवारी, सूबेदार मेजर शिव शंकर सिंह, फ्लाइंग अफसर विनोद बहादुर मिश्रा समेत दर्जनों जांबाजों का सम्मान हुआ। सुरक्षा बल: 63वीं वाहिनी CRPF के निरीक्षक रंजीत यादव व उनकी टीम और जल पुलिस के कांस्टेबल नित्यानंद यादव व सुरेन्द्र यादव को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में यूको बैंक की अंचल प्रबंधक श्रीमती प्रियंका यादव, SBI के अधिकारियों और आनंद अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ओमप्रकाश सिंह नाहर ने किया।
कार्यक्रम की कमान सूबेदार मेजर प्रदीप कुमार सिंह नाहर, कैप्टन ब्रजेश कुमार सिंह और रामचन्द्र वर्मा ने संभाली। इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री प्रकाश पाठक, गिरधर अग्रवाल, कवींद्र साहनी, रूही खान, कुसुम मेहरोत्रा और भारी संख्या में पूर्व सैनिक व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।