बढ़ते ठंड को लेकर नगर निगम जल्द कराए अलाव की व्यवस्था: आलोक कुमार सिंह

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में बढ़ते ठंड के बाद भी नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं हुई है। इसको लेकर भाजपा नेता व अधिवक्ता पूर्व पार्षद आलोक कुमार सिंह ने नगर निगम और जिला प्रशासन से तुरंत व्यवस्था कराने की मांग की है।
भाजपा नेता आलोक कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या नगर निगम के अशोक सिंघल नगर वार्ड क्षेत्र में कहीं भी अलाव की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे स्थानीय नागरिकों में रोष है दर्शनार्थी ठंड से परेशान है रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी के कच्चा घाट, पक्का घाट,बाल्मीकि भवन, राम जन्मभूमि कार्यशाला, कर सेवक पुरम, राम कथा संग्रहालय, भजन संध्या स्थल,सहित अन्य मंदिरों में दर्शन करने आते हैं। लेकिन वार्ड में कहीं भी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। सरयू नदी के किनारे घाटों पर भी अलाव की कहीं कोई व्यवस्था नहीं है।
आलोक कुमार सिंह ने बताया कि तपस्वी छावनी तिराहा रामघाट चौराहा ,दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय, राम कथा पार्क, सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर तत्काल अलाव की व्यवस्था की जाए जिससे श्रद्धालुओं व स्थानीय नागरिकों को ठंड से राहत मिल सके। साथ ही साथ शहर के प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी जल्द से जल्द अलाव की व्यवस्था की जाए। नगर निगम क्षेत्र में आने वाले पुलिस के बैरियरों पर भी हीटर आदि की व्यवस्था पूर्व की भांति की जाए जिससे सुरक्षाकर्मी भी ठंड से बच सके।