“सनातन वाटिका प्रोजेक्ट” की भी हुई लॉन्चिंग
अयोध्या। रियल एस्टेट सेक्टर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी Helping Human Infratech Private Limited ने आज अयोध्या में अपने नए प्रोजेक्ट तथा ब्रांच ऑफिस का भव्य शुभारंभ किया। कंपनी बिहार समेत कई राज्यों में आवासीय एवं इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है।
शुभारंभ समारोह में कंपनी के एमडी दुर्गेश सिंह सोनू, सीएमडी राजीव रंजन, समाजसेवी सुषील चतुर्वेदी, अलोक सिंह, पुष्पेंद्र शुक्ला, अमित पाठक, राहुल यादव, संजय जी सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित गणमान्य लोगों ने उपस्थिति दर्ज की।
कार्यक्रम के दौरान अयोध्या वासियों के लिए विशेष रूप से विकसित किए जा रहे “Sanatan Vatika Project” की भी औपचारिक लॉन्चिंग की गई। कंपनी द्वारा बताया गया कि यह परियोजना आधुनिक सुविधाओं, सुरक्षित वातावरण और उच्चस्तरीय जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही है।
वक्ताओं ने कहा कि यह प्रोजेक्ट न केवल अयोध्या के विकास को गति देगा, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार एवं निवेश के नए अवसर भी प्रदान करेगा।
कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों ने Helping Human Infratech Pvt. Ltd. की प्रगति की सराहना करते हुए परियोजना की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।