बिरला धर्मशाला में मानस परिवार ने किया भव्य सुंदरकांड का आयोजन, महंत दिलीप दास त्यागी जी ने किया स्वागत महेन्द्र कुमार उपाध्याय

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि के मुख्य द्वार पर स्थित बिरला धर्मशाला में चल रहे श्री बालाजी महाराज के सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रभु श्री राम कथा के मध्य रविवार को मानस परिवार ने एक भव्य संगीत मई सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया। यह दिव्य आयोजन महंत दिलीप दास त्यागी जी महाराज के गरिमामयी सानिध्य में संपन्न हुआ।
संगीत की मधुर लहरियों और राम नाम के जयकारों के साथ बिरला धर्मशाला पूरी तरह से गुंजायमान हो उठी। इस अवसर पर अयोध्या के सैकड़ों भक्तों और देश के अन्य प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
महंत दिलीप दास त्यागी ने किया स्वागत
कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए महंत दिलीप दास त्यागी जी महाराज ने व्यास पीठ पर मानस परिवार के सभी सदस्यों को रामनामी पटिका भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने मानस परिवार के इस अनवरत आयोजन की सराहना करते हुए इसे और बृहद रूप देने का आश्वासन भी दिया।
धर्मांतरण रोकना और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना मुख्य उद्देश्य
इस अवसर पर महंत दिलीप दास त्यागी जी ने मानस परिवार के मुख्य उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मानस परिवार का मुख्य उद्देश्य देश में हो रहे वृहद धर्मांतरण को रोकना है, और इसके साथ ही गौ माता को भारत में राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस दिव्य और भव्य संगीत मई सुंदरकांड के पाठ में मुख्य रूप से रवि गोपाल दुबे, कक्कू तिवारी, शीतला वर्मा, राजू मिश्रा, रंजन श्रीवास्तव, अनिल राय, नीरज पाठक, अजय मिश्रा, संतोष मिश्रा, महंत सत्येंद्र पांडे, आदित्य मिश्रा, शिशिर दुबे, श्वेता राज सिंह, संजय सक्सेना, विपिन पांडे, सोनू मिश्रा, रिक्की चौबे, सहित सैकड़ो भक्तों व श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।