कुंडा में हाईवे पर नई कार डिवाइडर से टकराई: चालक व सवार बाल-बाल बचे

कुंडा में हाईवे पर नई कार डिवाइडर से टकराई: चालक व सवार बाल-बाल बचे

रिपोर्टर अनुराग उपाध्याय

 

कुंडा कस्बे के सरयू नगर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर एक सड़क हादसा हुआ। रात करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार नई कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार में चालक सहित दो लोग सवार थे। दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार सवारों को बाहर निकालने में मदद की और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और मामले की जांच की जा रही है।