*कोटेदारों ने कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर डीएसओ कार्यालय का किया घेराव*
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर, जिले के सैकड़ों कोटेदारों ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे खलीलाबाद पुरानी तहसील स्थित डीएसओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। कोटेदारों ने हाथ में वितरण मशीनें लेकर नारेबाजी की और कमीशन बढ़ाने की मांग की।
कोटेदारों का आरोप है कि अन्य राज्यों में कमीशन बढ़ाया गया है, लेकिन उत्तर प्रदेश में अब तक कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। उनका कहना है कि कई माह से वितरण कमीशन भी अटका हुआ है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
नाराज़ कोटेदारों ने वितरण मशीनें कार्यालय में जमा कर आगे राशन वितरण न करने का निर्णय लिया है। मामले पर जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही है