मड़िहान, मीरजापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के सुगापाख गांव स्थित गुरुवार की दोपहर दो बजे के करीब कंपोजिट शराब की दुकान के बगल में संचालित चखने की दुकान पर बैठकर मदिरा पान कर रहे शोहदो ने विवाहिता संग उसके मामा की पिटाई कर पत्थर से सर फोड़ दिया।थाना क्षेत्र के कुसुम्म्हा गांव निवासी भोलानाथ कोल ने बताया कि बुद्धवार को पिता किशोरी की मौत होने के बाद लालगंज थाना क्षेत्र के सत्ती जमोहरा गांव निवासी बहन संगीता 40 वर्ष बहनोई बब्बू के साथ पिता की अंत्येष्ठि में शामिल होने आई थी। गुरुवार की दोपहर दोनों अपने घर जा रहे थे। पिटाई से घायल संगीता ने बताया कि पति बब्बू शराब की दुकान के पास किसी परिचित से मिलने चले गए।देर तक वापस नहीं आए तो उनको बुलाने वास्ते तीसुही गांव निवासी मामा संतोष को लेकर पहुंची। चखने की दुकान पर दर्जन भर लोग बैठ कर मदिरापान कर रहे थे। उन्होंने तो पहले तंज कसा फिर अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे जिसका विरोध करने पर दबंगों ने लात घुसो से पिटाई करने के साथ साथ ईट-पत्थर से हमला कर सर फोड़ दिया।ग्रामीणों ने मामले की सूचना पीआरबी पुलिस को दी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान भेजवाया, मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर वापस लौट गई। ग्रामीणों की माने तो आए दिन शराब की दुकान के बगल में संचालित चखने की दुकानों पर अक्सर विवाद होता है। जो आज के समय में झगड़े का सबसे बड़ा केंद्र साबित हो रहा है। क्षेत्रीय पुलिस की कार्य प्रणाली पर एक प्रश्न चिन्ह बनकर खड़ा है।