शिक्षक पर हुआ जानलेवा हमला। जांच मे जुटी पुलिस
रिपोर्टर शक्ति शरण उपाध्याय
बस्ती।संसारीपुर पैकोलिया मार्ग स्थित महादेवा गौशाला के निकट घर लौट रहे रहे शिक्षक अज्ञात बदमाशो ने प्राण घातक हमला कर किया घायल घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल का चिकित्सीय उपचार कर कार्यवाही मे जुट गयी है पुलिस।पीडित प्रदीप कुमार पांडेय पुत्र हरिगोबिन्द निवासी मधवापुर थाना पैकोलिया ने बताया कि चंद्रभान सिंह इंण्टर कालेज गौर मे शिक्षक है घर लौटते समय पैकोलिया थाना क्षेत्र के महादेवा गौशाला के पास पहुंचे ही थे कि चार पांच अज्ञात बदमाशो ने उनके ऊपर प्राण घातक हमला राड व डंडे से करके मारपीट कर बुरी तरह घायल कर फरार हो गये ।उन्होने यह भी बताया कि बदमाशो ने जेब से कुछ रूपये भी निकाल लिये है। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष पैकोलिया मामले की छानबीन मे जुट गये है।