पार्वती फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ देवरिया गौरव सम्मान समारोह का आयोजित

पार्वती फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले हुआ देवरिया गौरव सम्मान समारोह का आयोजित,,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 25 नवंबर

सलीम बस्तवी अज़ीज़ी

मुम्बई संवाददाता ।

खुशी की बात है कि मुंबई की चकाचौंध अब शहर से लेकर गांव तक पहुंच गई है। खासकर उत्तर प्रदेश के जिले गोरखपुर, वाराणसी, जौनपुर सहित अब देवरिया भी इससे पीछे नहीं है।

आपको बताते चलें कि पार्वती फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले देवरिया गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जहां मुख्य अतिथि की भूमिका में शहर के उप जिलाधिकारी श्री निगम अवधेश सर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया तथा कलाकारों को सम्मानित किया इस कार्यक्रम केऑर्गेनाइजर फिल्म डायरेक्टर व अभिनेता राज वर्मा जी तथा शिव मिश्रा के द्वारा जहां फिल्म जगत में उभरते हुए सितारो अभिनेता अभिनेत्री मिमिक्री आर्टिस्ट डायरेक्टर प्रोड्यूसर म्यूजिशियन तथा अन्य कलाकारों को सम्मानित किया गया , वहीं कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि व शायर फिगार देवरियावी ने अपनी गजल व शायरी सुना कर मंच को ऊंचाई प्रदान किया उसके उसके बाद कवि रत्नेश कुमार मिश्र रतन ने अपने छंदों से श्रोताओं को आनंदित किया तथा कवि माहिर विचित्र ने वीर रस की कविता सुनकर झूमने पर मजबूर कर दिया l उसके बाद दूर-दूर से आए हुए कलाकारों को सम्मानित किया गया ।

उत्तर प्रदेश के ज़िला देवरिया में इस शानदार कार्यक्रम की चारों तरफ चर्चा हो रही है । साथ ही भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर भरपूर चर्चा भी हो रही है ।