कुदरहा, बस्ती। महादेवा कस्बे में राम जानकी कन्या इंटर कालेज महादेवा में सोमवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जन सभा व एकता पद यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व विधायक रवि सोनकर, ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल व रघुनाथ सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने कहां कि एकता की पाठ पढ़ना हो तो सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को चरित्र को पढे और मनन करे। पूर्व विधायक रवि सोनकर ने कहा कि पटेल जी लोह पुरुष और एकता के जनक के रूप में जाने जाते हैं। वे महात्मा गांधी के सहयोगी और स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे। ब्लाक प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे ने कहा कि स्वतंत्र भारत में प्रशासनिक ढांचे की नींव पटेल जी ने ही रखा था। उन्होंने किसानों और आम जनता के अधिकारों का आवाज उठाया और इनका जीवन हम सबको एकता, समर्पण और देशभक्ति की प्रेरणा देता है। हम सब चाहे जिस क्षेत्र में हो हमें अपने देश के लिए एकजुट होकर संकल्प लेना चाहिए। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पाल ने बताया कि पटेल जी हम सभी को एकता में पिरोने का काम किया है। एकता में ही मजबूती है। सभी को एकजुट रहना चाहिए। एकता पद यात्रा विद्यालय से निकल कर कस्बे में होते हुए बनकटी पहुंची। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता चंद्रशेखर मन्ना ने किया। ब्लाक प्रमुख वन गति आए हुए अतिथियों का आभार प्रकट कर स्वागत किये।
कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा, अमृत वर्मा, ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार, डब्लू तिवारी, प्रदीप पांडेय, मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय, वीरेंद्र चौधरी, दिलीप पांडेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।