अम्बेडकर नगर।टाण्डा विधानसभा के पैकोलिया गांव में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्मजयंती पर जन जतीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम संयोजक रोहित गौड़ व सह संयोजक रवि गौड़ के नेतृत्व में राकेश गौड़ नगर महामंत्री टाण्डा राकेश गौड़ के संचालन में सम्पन्न हुआ।
मुख्यातिथि के तौर पर श्याम बाबू ने उपस्थित ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकास डालते हुए कहा कि 1875 में जन्म के बाद जब होश सम्हाला तब भारत गुलामी की जंजीरों में जकड़ा था ऐसे कठिन समय मे उन्होने अंग्रेजो के विरूद्ध विगुल बजाने का काम किया मुंडा जनजाति संगत के लिए उनके जीवन स्तर को उठाने लिए आंदोलन कर उन्हें समाज मे सम्मान दिलाने का काम किया साथ जल जंगल और जमीन के लिए और स्वछता, शराब बंदी पर उन्होंने व्यापक पैमाने पर किया और यही काम के नाते उन्हें समाज ने भगवान का दर्जा किया और पूजित हो गए।
विशिस्ट अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष तेजश्वी जायसवाल ने कहा कि हम सबको इस बात का गुमान होना चाहिए आज देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसामुण्डा जी का विशालकाय मूर्ति देश के सबसे बड़े सदन लोकसभा में लगवाकर उनका सम्मान बढ़ाने का किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप आचार्य अर्जुन,दीपक,सतीश, अशोक विश्वकर्मा,दुर्गेश पाठक,विजय,बैजनाथ,राम फरद गोंड, तुलसीराम,गुलसिराम, राम विलास,रंजीत,किरण गोंड, अंतिमा गोंड सहितसमाज के पदाधिकारी लक्ष्मीकांत गोंड, कुलदीप गोंड, मौजूद रहे।