बस्ती ( अनुराग लक्ष्य न्यूज ) महिला महाविद्यालय बस्ती में आज जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम का विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ,इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी तनु शुक्ला ने प्रथम स्थान एवं बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा नैंसी चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, तृतीय वर्ष की छात्रा पलक ने कविता प्रस्तुत किया, निबंध प्रतियोगिता में बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा शिवांगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा नैंसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं अंशिका और निशा चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षकों ने भी भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर सुधा त्रिपाठी रही,एवं कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन समाजशास्त्री डॉक्टर रघुवर पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉक्टर सीमा सिंह ,डॉक्टर नूतन यादव डॉ बीना सिंह, डॉक्टर स्मिता सिंह, डॉक्टर सुहासिनी सिंह ,डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव तथा छात्राएं उपस्थित रही ।